Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

The last rites will be performed in Mumbai

Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Pankaj Udhas Death: इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पंकज उधास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानें दिए हैं। शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, "बहुत भारी मन से, हम आपको बहुत दुखी मन से पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।"

 

 

 

 

 

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज का निधन आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था। वे किसी से मिल भी नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

 

 

गायिकी की दुनिया का बड़ा नाम थे पंकज

 

बता दें कि पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया का बड़ा नाम थे। उनकी फेमस गजल 'चिट्ठी आई है' काफी फेमस हुई। यह गजल साल 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'नाम' में इस गजल को शामिल किया गया था। पंकज की अन्य गजलें 'ये दिल्लगी', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'चले तो कट ही जाएगा' और 'तेरे बिन' भी काफी फेमस हैं।

Related Posts

Advertisement

Latest News

Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Pankaj Udhas Death: इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो...
GST on RERA: रेरा को नहीं करना होगा जीएसटी का भुगतान, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान
IRCTC Nepal Tour: आईआरसीटीसी के किफायती नेपाल टूर का उठाएं लुत्फ, सिर्फ इतने पैसे ........
2000 Rupees Note: 8897 करोड़ रुपये के 2000 के नोटों पर कुंडली मार कर बैठे हैं लोग, आरबीआई ने दी जानकारी
Bank Holiday in March 2024: मार्च में बैंकों में इतने दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट
मुकेश-नीता अंबानी ने होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को दिए 4.5 करोड़ की कार, डायमंड नेकलेस जैसे लग्जरी गिफ्ट्स
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव